Stock Market : अगले हफ्ते ये 10 फैक्टर होंगे अहम, जिन पर रहेगी बाजार की नजर
अगले हफ्ते बाजार की नजर ग्लोबल मार्केट और अर्निंग्स जैसे घरेलू फैक्टर्स पर रहेगी। इसके अलावा ताइवान क्राइसिस के चलते भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार मुहर्रम के चलते 9 अगस्त को बंद रहेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 07, 2022 पर 2:20 PM
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 800 अंक मजबूत होकर 58,388 पर और निफ्टी50 239 अंक बढ़कर 17,397 पर बंद हुआ। बाजार में इस रैली को आईटी, मेटल, ऑटो और तेल और गैस इंडेक्स ने भी सपोर्ट किया
Stock Market Week Ahead : 5 अगस्त को समाप्त लगातार तीसरे सप्ताह में शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसले और ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन में तनाव के बावजूद बेंचमार्क इंडेक्स 1.4 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ। बाजार को जुलाई में अच्छी बिक्री के आंकड़े, एफआईआई की दिलचस्पी बढ़ने और क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी से भी सपोर्ट मिला।
बीएसई सेंसेक्स 800 अंक मजबूत होकर 58,388 पर और निफ्टी50 239 अंक बढ़कर 17,397 पर बंद हुआ। बाजार में इस रैली को आईटी, मेटल, ऑटो और तेल और गैस इंडेक्स ने भी सपोर्ट किया।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, अगले हफ्ते बाजार की नजर ग्लोबल मार्केट और अर्निंग्स जैसे घरेलू फैक्टर्स पर रहेगी। इसके अलावा ताइवान क्राइसिस के चलते भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार मुहर्रम के चलते 9 अगस्त को बंद रहेगा।
8 अगस्त से शुरू हो रहे हफ्ते के दौरान इन 10 फैक्टर्स का असर बाजार पर दिख सकता है।
कॉर्पोरेट अर्निंग्स
अगले हफ्ते लगभग 2,400 कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी, जिसमें भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डिवीज लैबोरेटरीज, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी प्रमुख हैं। इसके अलावा, एलआईसी, नालको, एस्ट्राजेनेसिया फार्मा के नतीजे भी सुर्खियों में रहेंगे।
महंगाई और इंडस्ट्रियल आउटपुट
Inflation and Industrial Output : जुलाई के खुदरा महंगाई और जून के इंडस्ट्रियल आउटपुट के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे। खुदरा महंगाई मासिक आधार पर जून में घटकर 7 फीसदी रह गई, जो अप्रैल में 7.8 फीसदी के आठ साल के हाई पर पहुंच गई थी।
US inflation : वैश्विक स्तर पर इनवेस्टर्स की नजर अमेरिका के जुलाई के महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। ज्यादातर एक्सपर्ट्स को गैसोलिन और जेट फ्यूल की कीमतों में गिरावट के चलते इसके गिरकर लगभग 8.6-9 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले, जून में अमेरिका में महंगाई 9.1 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई थी जो नवंबर, 1981 के बाद का उच्चतम स्तर है।
ग्लोबल डाटा
अगले हफ्ते बाजार की नजर इन प्रमुख ग्लोबल डाटा पर रहेगी :
तेल की कीमतें
Oil Prices : इसके अलावा तेल की कीमतों में नरमी भी इक्विटी मार्केट के पॉजिटिव रहने की एक वजह हो सकती है। हालांकि, बाजार अमेरिका और यूरोप में मंदी के रिस्क को लेकर सतर्क है क्योंकि डिमांड से जुड़ी चिंताओं के कारण तेल की कीमतें घट रही हैं। एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, इसलिए कीमतें बढ़ने का भारत का खासा असर होता है। पिछले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड गिरकर 95 डॉलर पर आ गया।
अगस्त महीने की शुरुआत अच्छी रही है। सप्ताह के दौरान एफआईआई बाजार में खरीदार रहे हैं, जो कई हफ्तों के बाद पहली बार हुआ है। बाजार को आने वाले हफ्ते में एफआईआई के रुख पर नजर रखने की जरूरत है। 5 अगस्त को समाप्त सप्ताह में एफआईआई ने लगभग 7,000 करोड़ की खरीदारी की, जबकि डीआईआई ने 1,766 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
टेक्निकल व्यू
Technical View : तेजड़ियों और मंदड़ियों की जंग में निफ्टी50 ने 17,500 के ऊपर बने रहने की कई कोशिशें की हैं, लेकिन नाकाम रहा। आखिरकार इंडेक्स ने वीकली चार्ट पर बूलिश कैंडिलस्टिक पैटर्न बनाया, वहीं डेली चार्ट पर डोजी जैसा पैटर्न बनाया। इससे बाजार में अनिर्णय की स्थिति के संकेत मिलते हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि तेजड़ियों ने अपने बूलिश जोन (17,158-17,243) का बचाव किया है।
एफएंडओ क्यूज
ऑप्शन के फ्रंट पर, हमने 18,000 के स्ट्राइक पर अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखे हैं, जिसके बाद 17,500 और 17,600 पर हैं। अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट 17,000 पर, उसके बाद 16,500 पर हैं।
एक्सपर्ट्स ने कहा, इन ऑप्शन डाटा से संकेत मिलते हैं कि निफ्टी50 17,100 और 17,600 की रेंज में रह सकता है।
कॉर्पोरेट एक्शन
आने वाले हफ्ते में बाजार की नजर इन कॉर्पोरेट एक्शन पर रहेगी :
आईपीओ
IPO : लगभग ढाई महीने के ब्रेक के बाद आने वाले हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में भी हलचल दिखने जा रही हैं। चेन्नई बेस्ड इंजीनियरिंग एंड डिजाइन कंपनी Syrma SGS Technology का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 अगस्त को खुलेगा। इस ऑफर में 766 करोड़ रुपये के नए इश्यू शामिल होंगे।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।