Get App

खबरों में है दम, इन शेयरों में जरूर रहेगी हलचल

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2019 पर 8:33 AM
खबरों में है दम, इन शेयरों में जरूर रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

एक्सपोर्टर्स को राहत संभव

कैबिनेट की बैठक में एक्सपोर्टर्स को बड़ी राहत मिल सकती है, ब्याज पर सब्सिडी का दायरा बढ़ सकता है, मर्चेंट एक्सपोर्टर को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। अभी सरकार एक्सपोर्टर को 3 फीसदी सब्सिडी देती है। इस खबर से गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट, चावल कंपनियों और ऑटो एंसिलरी कंपनियों को फायदा हो सकता है।

बैंक/एनबीएफसी

एमएसएमई सेक्टर को रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक ने एमएसएमई के लोन रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है। यानि अब बैंक और एनबीएफसी 25 करोड़ रुपये तक के लोन को वन टाइम रीस्ट्रक्चर कर पाएंगे। स्टैंडर्ड लोन को बिना एनपीए घोषित किए हुए रीस्ट्रक्चरिंग की जा सकेगी। लेकिन इसके लिए बैंकों और एनबीएफसी को प्रोविजनिंग बढ़ानी होगी। बैंकों और एनबीएफसी को 5 फीसदी प्रोविजनिंग करनी होगी।

एनएमडीसी का शेयर बायबैक

8 जनवरी को एनएमडीसी की बोर्ड बैठक है जिसमें शेयर बायबैक पर विचार किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें