Automotive Stampings Share : बीते लगभग एक साल से जारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी50 और बीएसई सेंसेक्स में 1.25 फीसदी की मजबूती आई है। इसके उलट टाटा ग्रुप के लगभग सभी शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। वास्तव में टाटा ग्रुप के कुछ शेयर तो मल्टीबैगर बनकर सामने आए हैं। ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स, टीटीएमएल और इंडियन होटल टाटा ग्रुप के ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने बीते एक साल में इनवेस्टर्स की रकम कम से कम दोगुनी कर दी है। हालांकि, Automotive Stampings and Assemblies Ltd के शेयरों की बात करें तो यह मल्टीबैगर शेयर एक साल में निवेशकों की रकम को 9 गुनी से ज्यादा कर चुका है।
स्मालकैप कंपनी है ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स
लगभग 807 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एक स्मालकैप कंपनी है। फिलहाल यानी 5 सितंबर 2022 को दोपहर 1.30 बजे 3.40 फीसदी की गिरावट के साथ 482.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यह मल्टीबैगर स्टॉक बीएसई पर 12.38 के पीई मल्टीपल पर उपलब्ध है।
1 लाख रुपये ऐसे हुए 9 लाख
बीएसई पर शेयर का 52 हफ्ते का हाई 923.85 रुपये है, जो स्तर उसने 11 जनवरी, 2022 को छूआ था। वहीं, इसका 52 हफ्ते का लो 53.10 रुपये है, सितंबर, 2021 में था। अगर किसी ने इस शेयर में एक साल पहले यानी 6 सितंबर, 2021 (53.10 रुपये) पर एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो मौजूदा प्राइस पर रकम बढ़कर 9 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती।
पिछले एक महीने में टाटा ग्रुप के इस शेयर ने 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं छह महीने में 60 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। वहीं, फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई की तुलना में आधी कीमत पर कारोबार कर रहा है।