Tata Motors hikes prices Today: Tata Motors ने शनिवार को बताया है कि उसने पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी की है। कंपनी ने कहा है कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उत्पादन लागत काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बढ़ती उत्पादन लागत से निपटने के लिए कंपनी की पैसेंजर कारों के भाव में बढ़ोतरी की जा रही है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि कीमत बढ़ोतरी औसतन 0.55 फीसदी होगी। जो कि शनिवार से प्रभावी होगी। बता दें कि कंपनी पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसे कई पैसेंजर वाहन घरेलू बाजार में बेचती है। टाटा मोटर्स ने इसके पहले इसी महीने से अपनी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी अलग -अलग मॉडलों पर 1.5-2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
इसी बीच टाटा मोटर्स ने यह भी बताया है कि ग्लोबल बाजार में उसके लग्जरी कार ब्रांड Jaguar Land Rover सहित कुल बिक्री में वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 48 फीसदी की बढ़ोतरी रही है और कंपनी ने 3,16,443 वाहन बेचे है। सिर्फ Jaguar Land Rover की बात करें तो वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 82,587 यूनिट बेची है।
इसी तरह टाटा मोटर्स के जून ऑटो बिक्री आकंड़ों पर नजर डालें तो जून 2022 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 82 फीसदी बढ़कर 79,606 यूनिट रही है जो कि जून 2021 में 43,704 यूनिट रही थी। जून 2022 में कंपनी की कुल घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर 87 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह जून 2021 के 24,110 यूनिट से बढ़कर
कल यानी शुक्रवार के कारोबार में Tata Motors का शेयर एनएसई पर 10.70 रुपये यानी 2.48 फीसदी की बढ़त के साथ 441.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में यह शेयर 436.25 रुपये के स्तर पर खुला था। स्टॉक का 52 वीक हाई 536.70 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 156.70 रुपये पर है। शुक्रवार को कंपनी का वॉल्यूम 23,730,027 था । कंपनी का मार्केट कैप 146,634 करोड़ रुपये है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)