Get App

Tata Motors: मार्च तिमाही में घाटा कम होने से शेयरों में 8% की तेजी, ब्रोकरेज हाउसेज से जानें स्टॉक खरीदें, बेचें या होल्ड करें

टाटा मोटर्स के ऑपरेशनल आंकड़े कमजोर लेकिन मार्जिन और एबिटा का आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 10:29 AM
Tata Motors: मार्च तिमाही में घाटा कम होने से शेयरों में 8% की तेजी, ब्रोकरेज हाउसेज से जानें स्टॉक खरीदें, बेचें या होल्ड करें
JPMorgan ने Tata Motors पर ओवरवेट रेटिंग दी है और इसका टारगेट बढ़ाकर 525 रुपये तय किया है

Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स के नतीजों के बाद इसके शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी रही। कंपनी के शेयर सुबह 8% ऊपर 401 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। मार्च तिमाही में कंपनी का लॉस घटने की वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का घाटा 1033 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7,605 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी की मार्जिन और एबिटा का आंकड़ा अनुमान से बेहतर रहा। इसके अलावा दिग्गज ऑटो कंपनी के कर्ज में भी गिरावट नजर आई। ऐसे में अब निवेशकों को क्या करना चाहिए। जानिए एक्सपर्ट्स की राय।

Brokerages on TATA Motors

MS की Tata Motors पर राय

MS ने Tata Motors पर राय देते हुए स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 560 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि JLR का Q1 कमजोर संभव रहा है, लेकिन FY23 गाइडेंस से पॉजिटिव सरप्राइज मिला है। वहीं साल 2018 की तुलना में JLR, PVs और CVs में कंपनी की स्थिति बेहतर नजर आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें