Get App

TCS ने सैलरी बढ़ाते हुए भरी अपने कर्मचारियों की झोली, पहली तिमाही में 14136 नये लोगों को किया भर्ती

TCS ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में 5 से 8% का इजाफा किया जबकि टॉप परफॉर्मर को इससे भी ज्यादा वेतन वृद्धि दी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 6:15 PM
TCS ने सैलरी बढ़ाते हुए भरी अपने कर्मचारियों की झोली, पहली तिमाही में 14136 नये लोगों को किया भर्ती
टीसीएस के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करने बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से ज्यादा हो गई

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology (IT) सेवा उपलब्ध कराने वाली टाटा ग्रुप की टॉप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) ने आज वित्त वर्ष 2023 की जून तिमाही के लिये अपने नतीजे जारी किये हैं। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 14,136 नये कर्मचारियों को नौकरियां दी हैं।

आज पूरे दिन बाजार को इस दिग्गज आईटी कंपनी के नतीजों का इंतजार रहा। इसकी वजह से नतीजे आने से पहले कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखा गया। TCS का शेयर आज 0.7% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ (Chief HR Officer Milind Lakkad) ने कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में 8% तक का इजाफा किया है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक प्रतिभा और करियर के विकास के लिए किये गये हमारे निवेश से हमारा वर्कफोर्स बढ़ा है।

लक्कड़ ने आगे कहा कि हमने वार्षिक मुआवजे की समीक्षा (annual compensation review) के बाद कर्मचारियों को 5 से 8% की वेतन वृद्धि दी। इतना ही नहीं टॉप परफॉर्मर को सैलरी में और भी ज्यादा बढ़ोतरी दी गई है। सशक्तीकरण, परफॉर्मेंस आधारित वर्क कल्चर की हमारी नीतियों के कारण हमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कंपनी में शामिल करने में मदद मिलती रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें