Get App

Tech Mahindra Q4 Result: कंपनी का मुनाफा 10% बढ़ा, शेयरधारकों को 15 रुपये डिविडेंड की सिफारिश

Tech Mahindra का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 1506 करोड़ और आय 5.8 प्रतिशत बढ़कर 12116 करोड़ रुपये रही

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 5:52 PM
Tech Mahindra Q4 Result: कंपनी का मुनाफा 10% बढ़ा, शेयरधारकों को 15 रुपये डिविडेंड की सिफारिश
Tech Mahindra ने 2021-22 में 3.3 अरब डॉलर की नई डील्स प्राप्त की है इसमें से 1 अरब डॉलर की डील कंपनी को अंतिम तिमाही में हासिल हुई है

दिग्गज आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने आज अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिये हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 1506 करोड़ रुपये रहा। जबकि विश्लेषकों ने चौथी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 1411 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड आय 5.8 प्रतिशत बढ़कर 12116 करोड़ रुपये रही। जबकि विश्लेषकों ने चौथी तिमाही के लिए कंपनी की आय 12,075 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।

कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर 15 रुपये के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी (CP Gurnani, managing director and chief executive officer) ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा, "हमारा बेहतर ग्रोथ परफॉर्मेंस हमारी ह्यूमन-सेंटर्ड अनुभवों की शक्ति, नई चीजों पर मजबूत फोकस और मजबूत ग्राहक और भागीदार इकोसिस्टम बनाने की हमारी क्षमता को दर्शाता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें