महिंद्रा ग्रुप की आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA) यूरोप की Com Tech कंपनी को 310 Mn यूरो में खरीदेगी। इसके अलावा ये कंपनी SWFT Technologies में भी 25% हिस्सा खरीदेगी। टेक महिंद्रा ने कॉम टेक कंपनी आईटी लिमिटेड ( Com Tech Co IT Ltd) को 31 करोड़ यूरो में खरीदने और SWFT टेक्नोलॉजीज और सुरेंस (Surance) में प्रत्येक में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है।
