निफ्टी 11 अप्रैल को पूरे सत्र के दौरान दबाव में दिखाई दिया। कमजोर वैश्विक संकेतों और आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) के नतीजे आने के बाजार में सतर्क रुख देखने को मिला। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, ऑटो शेयरों और कुछ बैंकिंग शेयरों ने बाजार को गिराने में भूमिका निभाई। इसकी वजह से निफ्टी 17,779 के इंट्राडे हाई और 17,651 के निचले स्तर को हिट करने के बाद 109 अंक गिरकर 17,675 पर बंद हुआ।
इंडेक्स ओपनिंग लेवल से नीचे बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक बनाई।
Chartviewindia के मझहर मोहम्मद ने कहा "इस समय टेक्निकल ट्रेंड्स मिले-जुले होने के कारण इंडेक्सेस आगे चलकर वोलाटाइल रह सकते हैं। हालांकि जब तक बुल्स 17,600 के स्तर को होल्ड करने में सफल रहते हैं, तब तक निफ्टी एक पॉजिटिव रुझानों के साथ साइडवे ट्रेड करेगा। इस परिस्थिति में ये मजबूती के साथ 18,100 की तरफ जाता हुआ नजर आ सकता है।"
यदि इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 17,600 का स्तर तोड़ता है, तो और कमजोरी देखने को मिलेगी। इसके बाद ये 17,400- 17,350 तक फिसल सकता है। इन स्तरों पर इसमें कुछ अहम सपोर्ट देखने को मिल सकते हैं।
ऑप्शन डेटा ने संकेत दिया कि निफ्टी में आने वाले सत्रों में 17,400-18,000 की व्यापक ट्रेडिंग रेंज देखने को मिल सकती है।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापडिया ने कहा कि Ambuja Cements, Hindustan Aeronautics, Torrent Power, ACC, Syngene International, Grasim, Bata India, Adani Ports, Bharat Electronics, Vedanta, DLF, Page Industries, JSW Steel, Ashok Leyland, UPL, Chambal Fertilizers और ICICI Bank में पॉजिटिव सेट अप देखने को मिला।
उन्होंने आगे कहा कि L&T Technology Services, Pidilite Industries, HCL Technologies, L&T, Infosys, Wipro, L&T Infotech, ICICI Lombard General Insurance और Coforge में कमजोरी देखने को मिली।
Banking index (बैंक निफ्टी पर राय)
आज बैंक निफ्टी 37,592 पर निगेटिव खुला और सुबह के कारोबार में 37,500 की ओर लुढ़क गया। यह पिछले दो सत्रों में हायर लो बनाते हुए तात्कालिक सपोर्ट जोन में टिकने में कामयाब रहा और 37,950 की जाता दिखाई दिया।
यह 138 अंक नीचे 37,614 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर Doji candle बनाया।
तापडिया ने कहा "यह एक ट्रेडिंग रेंज में अटक गया है और इसमें 37,777 के स्तर पर बने रहने या ब्रेक करने के लिए बुल्स और बेयर्स के बीच रस्साकशी देखने को मिल रही है। अब इसे 38,000 और 38,250 की ओर बढ़ने के लिए 37,500 से ऊपर टिके रहना होगा। इसमें 37,400 और 37,300 के जोन में सपोर्ट देखने को मिल सकता है। ”
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )