Get App

टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स के आयेंगे अच्छे दिन, सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं देने का मिल सकता है मौका

31 दिसंबर को DCC द्वारा TRAI की सिफारिशों को हरी झंडी मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2021 पर 3:02 PM
टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स के आयेंगे अच्छे दिन, सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं देने का मिल सकता है मौका
इस फैसले से इंडस टावर और दूसरी टावर कंपनियों को भी फायदा होगा

टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स को नए साल में न्यू ईयर गिफ्ट मिल सकता है। नये साल यानी कि सन 2022 में टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स को सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं देने का मौका मिल सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन (Digital Communication Commission) 31 दिसंबर को ट्राई (TRAI) की सिफारिशों को हरी झंडी दे सकता है।

सूत्रों के अनुसार IoT और low Bit rate applications सेवाओं को हरी झंडी मिलेगी। इस संबंध में फैसला करने के लिए डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन की बैठक इस साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को होने वाली है। जिसमें माना जा रहा है टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर को सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की जायेगी। इसके लिए ट्राई ने 26 अगस्त को अपनी सिफारिशें भेजी थी।

ZEE-Sony का मर्जर, जानिये मौजूदा शेयरधारकों के लिए क्या हैं इसके मायने

हालांकि सेवाएं के लिए मौजूदा लाइसेंस की शर्तों में बदलाव होगा। वहीं डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन द्वारा ये फैसला किया गया तो इससे Bharti Airtel, Hughes Communications, Nelco, Tata Communications जैसी कंपनियों को फायदा होगा। इन जैसी कंपनियों को सेवाएं देने के लिए सिंगल विंडो अप्रूवल मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें