सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
BANDHAN BANK
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज ब्रोकरेजेस ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि डीलर्स की इसमें BTST की सलाह है और इसका लक्ष्य 310-315 रुपये तय किया है। आज इसमें ओपन इंटरेस्ट 5% बढ़ा है और नए लॉन्ग बनते हुए नजर आये हैं।
VEDANTA
दूसरे शेयर के रूप में आज डीलिंग रूम्स में इस मेटल स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी गई। डीलिंग रूम्स के मुताबिक इसमें फंड्स की बिकवाली जारी है। डीलर्स का मानना है कि ये शेयर 320-315 रुपये तक फिसल सकता है। इसमें नए शॉर्ट बने हैं और ओपन इंटरेस्ट 7% बढ़ा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।