अगस्त सीरीज की वायदा एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक देखने को मिल रही। निफ्टी 17700 के करीब कारोबार करता नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। बैंक, NBFCs और रियल एस्टेट शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। कैपिटल गुड्स शेयरों में भी जोरदार तेजी नजर आई है।
