Get App

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39855 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 39501 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40414 फिर 40620 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 8:24 AM
Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
8 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2913.09 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 212.61 करोड़ रुपए की बिकवाली की

8 सितंबर यानी कल के कारोबार में 5 दिनों के कंसोलीडेशन के बाद 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली। एफआईआई की तरफ से लौटी खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और वोलैटिलिटी में कमी से बाजार को सपोर्ट मिला। बैंकिंग, फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी शेयरों से मार्केट सेंटीमेंट के बूस्ट मिला।

सेंसेक्स कल 659 अंक गिरकर 59688 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 174 अंक गिरकर 17799 के स्तर पर बंद हुआ था जो पांच दिनों के कंसोलीडेशन रेंज से ऊपर था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया।

वैश्विक मंदी का भारत पर भी पड़ेगा असर, इंफ्रा और ऑटो शेयर कराएंगे कमाई: मार्सेलस के प्रमोद गुब्बी

GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने पिछले 12 दिनों से बन रहे 17400 – 17777 के कंसोलीडेशन रेंज से एक ब्रेक आउट दिया है। ये शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए निफ्टी के लिए पॉजिटिव संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (relative strength index)भी ऊपर की तरफ रुख किए हुए है और 60 के स्तर के ऊपर बना हुआ है। ये इस बात का संकेत है कि निफ्टी शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए गति पकड़ता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें