Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
19 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 976.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 100.73 करोड़ रुपए की बिकवाली की
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35300 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34880 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35951 फिर 36182 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
19 जुलाई को बाजारमें लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। बैंक, मेटल और ऑटो स्टॉक्स में आई तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में 0.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Sensex कल 246 अंकों की बढ़त के साथ 54768 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 62 अंकों की बढ़त के साथ 16340 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल एक और कारोबारी सत्र में हायर हाई हायर लो फार्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।
GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी पिछले दिन के गैप के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है और हायर टॉप हायर बॉटम फार्मेशन को भी बनाए रखा है। ये इस बात का संकेत है कि इंडेक्स में ऊपर जाने की संभावना बनी हुई है। बाजार पर बुल्स की पकड़ मजबूत नजर आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी तेजी का रुख बनाए हुए है। ये 3 महीनें बाद पहली बार 60 के ऊपर बना हुआ है। ये इंडेक्स में मजबूती कायम रहने को संकेत हैं। अब निफ्टी के लिए 16,561 (20 weeks SMA)के स्तर पर पहला रजिस्टेंस है उसके बाद 16,794(swing high)के स्तर पर दूसरा रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16,142 (2 days low)पर पहला और 16,066 (gap support) पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है।
पूरे प्राइस एक्शन और इंडीकेटर सेटअप को देखते हुए सावंत का कहना है कि निफ्टी अब 16,561 के अपने पहले लक्ष्य की और बढ़ रहा है। इसके बाद आने वाले दिनों में 16,794 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।
कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली थी। Nifty मिड कैप इंडेक्स 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, Nifty स्मॉल कैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रही थी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16232 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16123 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16404 फिर 16468 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35300 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34880 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35951 फिर 36182 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 29 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 26.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16400 की स्ट्राइक पर 19.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
16700 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17000 पर भी 3.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16100 और फिर 16200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16000 की स्ट्राइक पर 32.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 15500 पर सबसे ज्यादा 27.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 15000 की स्ट्राइक पर 23.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
16300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16000 पर भी 3.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16200 पर 3.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
15200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 15000 और फिर 15600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Power Grid Corporation of India, HDFC, Ambuja Cements, ICICI Lombard General Insurance और Max Financial Services के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
19 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 976.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 100.73 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
5 जुलाई को NSE पर सिर्फ Delta Corp ही F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
73 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 73 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Polycab India, City Union Bank, AU Small Finance Bank, Ramco Cements और Bank of Baroda के नाम शामिल हैं।
20 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Abbott India, Havells India, NBCC, Navin Fluorine International और Cummins India के नाम शामिल हैं।
50 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Coforge, GAIL, HDFC Life Insurance Company, Biocon और Muthoot Finance के नाम शामिल हैं।
53 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें REC, Escorts, Nifty Financial, Bharti Airtel और Crompton Greaves Consumer Electricals के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)