Get App

Trade Spotlight: फर्स्टसोर्स, रेडिको खेतान और MMTC ने कल कराई जोरदार कमाई, जानिए अब आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

MMTC- यह स्टॉक अपने 200 day SMA के करीब कारोबार कर रहा है। ब्रेकआउट ट्रेडर्स के लिए इसका 200 day SMA या 48 रुपये का स्तर इमीडिएट हरडल होगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2021 पर 11:18 AM
Trade Spotlight: फर्स्टसोर्स, रेडिको खेतान और MMTC ने कल कराई जोरदार कमाई, जानिए अब आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल
MMTC अपने 200 day SMA के करीब कारोबार कर रहा है। ब्रेकआउट ट्रेडर्स के लिए इसका 200 day SMA या 48 रुपये का स्तर इमीडिएट हरडल होगा।

23 दिसंबर यानी कल के कारोबार में अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के चलते मेटल शेयरों को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में तेजी आती दिखी और सेसेंक्स-निफ्टी लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद होते दिखा। सेसेंक्स कल करीब 400 अंक की बढ़त के साथ 57,300 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 100 अंकों की तेजी के साथ 17,050 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी मिडकैप भी कल 0.9 फीसदी औऱ स्मॉलकैप 1.27 फीसदी के साथ बंद हुए थे।

कल के कारोबार में Firstsource Solutions फोकस में रहा था। यह स्टॉक एफएंडओ सेगमेंट का बिगेस्ट गेनर रहा था। कल के कारोबार में Firstsource Solutions 9.3 फीसदी की बढ़त के साथ 175.05 के स्तर पर बंद हुआथा। वहीं Radico Khaitan 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,179.65 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि MMTC 9.18 फीसदी की बढ़त के साथ 47 रुपये पर बंद हुआ था।

आइए देखते है अब इन शेयरों पर क्या है Kotak Securities की श्रीकांत चौहान की सलाह -

Firstsource Solutions- इस स्टॉक में अभी और तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। यह स्टॉक हमें 185-196 रुपये की तरफ जाता दिख रहा है। इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर भी और किसी में गिरावट में 175-165 रुपये पर मिलने पर 165 रुपये के नीचे की स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें