Get App

TVS Motor Q1 Result: मुनाफा बढ़कर 321 करोड़, आय 6,009 करोड़ रुपये

TVS मोटर कंपनी ने इस साल की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक मुनाफा, रेवन्यू और EBITDA दर्ज किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 6:28 PM
TVS Motor Q1 Result: मुनाफा बढ़कर 321 करोड़, आय 6,009 करोड़ रुपये
पिछले साल की पहली तिमाही के मुकाबले इस साल की पहली तिमाही में TVS Motor ने अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की बिक्री की

ऑटो सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने आज 28 जुलाई को वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। इसके तहत कंपनी का जून तिमाही (वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही) में कंसोलिडेटेड मुनाफा 305.37 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 10.55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की ऑपरेटिंग आय 56 प्रतिशत बढ़कर 7,315.70 करोड़ रुपये रही। जबकि Q1FY22 में ये 4,689.34 करोड़ रुपये रही थी।

वहीं स्टैंडअलोन आधार पर नजर डालें तो चालु वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 321 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 53 करोड़ रुपये था। इसमें चार गुना से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है। पिछले साल के 3,934 करोड़ रुपये के मुकाबले ऑपरेटिंग रेवन्यू 6,009 करोड़ रुपये रहा।

इस वित्तीय साल की पहली तिमाही के आंकड़ों की तुलना पिछले वित्तीय साल की पहली तिमाही से नहीं की जा सकती है। इसकी वजह ये है कि पिछले साल की पहली तिमाही में लॉकडाउन लगा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें