Get App

Vedanta के शेयरों में 9% तक की गिरावट, 2 अरब डॉलर की फंड रेजिंग अटकने की आशंका पड़ रही भारी

Vedanta share Price : वेदांता के शेयर में लगातार 8वें सेशन में गिरावट बनी हुई है। दरअसल, अगले कुछ हफ्तों में कंपनी की प्रस्तावित 2 अरब डॉलर की फंडरेजिंग शुरू होने से पहले शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। इस प्रकार, शेयर 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस साल अभी तक शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Feb 28, 2023 पर 1:07 PM
Vedanta के शेयरों में 9% तक की गिरावट, 2 अरब डॉलर की फंड रेजिंग अटकने की आशंका पड़ रही भारी
Vedanta share Price : एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि निकट भविष्य में वेदांता रिसोर्सेज 2 अरब डॉलर जुटाने में नाकाम रहती हैं तो कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को तगड़ा झटका लगेगा

Vedanta share Price : वेदांता लिमिटेड का शेयर मंगलवार, 28 फरवरी को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 9 फीसदी की गिरावट के साथ 262 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। खास बात यह है कि शेयर में लगातार 8वें सेशन में गिरावट बनी हुई है। दरअसल, अगले कुछ हफ्तों में कंपनी की प्रस्तावित 2 अरब डॉलर की फंडरेजिंग शुरू होने से शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। इस प्रकार, शेयर 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस साल अभी तक शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। वहीं, वेदांता लि. के शेयर पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में 12 फईसदी, एक महीने में 20 फीसदी टूट चुका है।

...तो क्रेडिट रेटिंग को लग सकता है झटका

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि निकट भविष्य में माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) 2 अरब डॉलर जुटाने में या हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc Ltd) अपनी अंतर्राष्ट्रीय एसेट्स को बेचने में नाकाम रहती हैं तो कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को तगड़ा झटका लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें