Get App

Vodafone Idea ने Nazara के साथ गेमिंग सर्विस के लिए किया करार, फ्री में भी ले पाएंगे गेमिंग का मजा

यह सेवा Vi फ्लैगशिप ऐप के जरिए 2 अलग-अलग प्लान के तहत मिलेगी। यह प्लान हैं Gold Pass और Platinum Pass.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 11:06 AM
Vodafone Idea ने Nazara के साथ गेमिंग सर्विस के लिए किया करार, फ्री में भी ले पाएंगे गेमिंग का मजा
Vi ने यह भी बताया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर 250 से ज्यादा एड -सपोर्टेड फ्री गेम भी उपलब्ध कराएगी.

टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने डायवर्सिफाइड गेमिंग एंड ई-स्पोर्ट मीडिया कंपनी Nazara Technologies के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर के लिए गेमिंग सेवाएं शुरु करेगी।

Vi Games के नाम से शुरु होने वाली इस गेमिंग सर्विस के तहत 1400 से ज्यादा Android और HTML5 आधारित मोबाइल गेम उपलब्ध होंगे। इसमें फ्री और पेड दोनों तरह के मोबाइल गेम होंगे। कंपनी ने कहा है कि उसकी गेम ऑफरिंग में शुरुआत में कैजुअल गेम ही होंगे। धीरे-धीरे इनका विस्तार होगा और फिर इसमें सोशल गेम और ई-स्पोर्ट्स गेम भी शामिल होंगे।

LPG Cylinder Price: होली पर सस्ता सिलेंडर खरीदने का सुनहरा मौका, सिर्फ 634 रुपये में मिल रहा एलपीजी गैस सिलेंडर

इस बारे में हुई एक प्रेस ब्रीफ्रिंग में वोडाफोन आइडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला (Avneesh Khosla) ने कहा कि यह सेवा शुरुआत में सिर्फ Vi के प्रीपेड और पोस्टपेड सब्सक्राइबरों के लिए होगी। बाद में इस सेवा को दूसरे सब्सक्राइबर के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इस बारे में उन्होंने और जानकारी नहीं दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें