सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
DR REDDY'S
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से बताया कि डॉ रेड्डीज के शेयर में आज ब्रोकरेजेस ने खरीदारी की सलाह दी। इसमें डीलर्स की पोजीशनल खरीदारी की राय है और उनका मानना है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 4850-4950 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। यतिन ने कहा कि FIIs आज फार्मा शेयर खरीद रहे हैं। इस स्टॉक में ओपन इंटरेस्ट 3% बढ़ा है और इसमें नए लॉन्ग बने हैं।
आज यानी 18 जनवरी को डॉ रेड्डीज का शेयर बाजार बंद के साथ 0.45 प्रतिशत या 21.15 अंकों की तेजी के साथ 4693.55 के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 5,614.60 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 4,135.00 रुपये है।
COLGATE
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स की इसमें BTST की सलाह है और इसमें उन्हें लक्ष्य के रूप में 1500-1525 रुपये के स्तर नजर आते हैं।
डीलिंग रूम्स के मुताबिक घरेलू फंड्स आज शेयर खरीद रहे हैं। इसमें ओपन इंटरेस्ट 2% बढ़ा और नए लॉन्ग बने हैं।
आज यानी 18 जनवरी को कोलगेट का शेयर बाजार बंद के साथ 0.21 प्रतिशत या 3.05 अंकों की तेजी के साथ 1470.20 के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 1,823.40 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1,392.85 रुपये है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।