Bharti Airtel के शेयरों में आज यानी 09 फरवरी के शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। बता दें 08 फरवरी को कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश किए थे, जिसके मुताबिक कंपनी के नतीजे मिलजुले रहें। दिसंबर 2021 तिमाही के अंत में Bharti Airtel का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27% गिरकर 829.6 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बहुत कम है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को 1581.3 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट होगा।
