2 ट्रेडिंग सेशन में गिरावट के बाद कल यानी 26 अप्रैल को बाजार में शानदार बाउंसबैक देखने को मिला। कल के कारोबार में auto, FMCG, metal, pharma और bank स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली।
2 ट्रेडिंग सेशन में गिरावट के बाद कल यानी 26 अप्रैल को बाजार में शानदार बाउंसबैक देखने को मिला। कल के कारोबार में auto, FMCG, metal, pharma और bank स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 776.72 अंक यानी 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 57,356.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 246.85 अंक यानी 1.46 फीसदी की मजबूती के साथ 17,200.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।
कल के कारोबार में Cholamandalam Investment and Finance का शेयर एफएंडओ सेगमेंट का टॉप गेनर रहा। कल के कारोबार में यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त लेकर 764 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Apollo Tyres एफएंडओ सेगमेंट का दूसरा सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ और यह 6 फीसदी की बढ़त के साथ 204 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह Adani Ports डेरिवेटिव सेगमेंट का चौथा सबसे बड़ा गेनर रहा और कल के कारोबार में यह 6 फीसदी की बढ़त के साथ 909.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं JSW Energy का शेयर 346 रुपये के स्तर पर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉक होता नजर आया और NLC India 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 85.45 के स्तर पर बंद हुआ।
आइए Angel Broking के रुचित जैन से जानते है कि अब इन शेयरों में हमारी क्या होनी चाहिए रणनीति
JSW Energy- रुचित जैन ने इस स्टॉक में 346 रुपये के स्तर पर 315 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। रुचित जैन का कहना है कि नियर टर्म में यह स्टॉक 395 रुपये का टारगेट दिखा सकता है।
Cholamandalam Investment- रुचित जैन का कहना है कि इस स्टॉक ने हायर टॉप हायर बॉटम स्ट्रक्चर बनाया है जो इसमें मौजूदा स्तर से अपट्रेड के संकेत दे रहा है। जिन निवेशकों के पास यह स्टॉक है वह इसमें 720 रुपये के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें। इसमें 820 रुपये का लक्ष्य आसानी से देखने को मिल सकता है।
Apollo Tyres- डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने हायर टॉप हायर बॉटम स्ट्रक्चर बनाया है। इस स्टॉक में प्राइस अपमूव के साथ-साथ पिछले कुछ दिनों से अच्छा वॉल्यूम भी दिख रहा है जो इसमें तेजी का संकेत दिखा रहा है। रुचित जैन का कहना है कि जिन निवेशकों के पास यह शेयर है वह इसमें 191 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें। वहीं नए निवेशक इस स्टॉक में 208 रुपये के फ्रेश खरीदारी कर सकते है। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 220 रुपये का लक्ष्य छु सकता है।
NLC India- रुचित जैन का कहना है कि इस स्टॉक में 77 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 98 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।
Adani Ports- रुचित जैन का कहना है कि इस स्टॉक में 865 रुपये के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट बना हुआ है। जो कि स्टॉपलॉस का काम करेगा। इस शेयर में 933 और 968 रुपये के टारगेट हासिल हो सकते है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।