Credit Cards

Yes Bank के शेयर पिछले एक महीने में 18% चढ़े, जानिए किस खबर से आ रही है तेजी

Yes Bank के शेयरों में तेजी की वजह है कि कार्लाइल और एडवेंट कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने वाले हैं

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 7:31 PM
Story continues below Advertisement
Yes Bank के शेयरों में पिछले एक हफ्ते से तेजी बनी हुई है

 Yes bank share price: Yes Bank के शेयरों के अच्छे दिन लौट आए हैं। इससे लंबे समय से इस शेयर में फंसे निवेशकों ने राहत की सांस ली है। Yes Bank पिछले कुछ हफ्तों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसका फायदा बैंक के शेयरों को भी हुआ है। Yes Bank के शेयर पिछले एक महीने में 18% तक चढ़ गए हैं। Yes Bank के शेयर 22 जुलाई को कारोबार के अंत में 2.80% ऊपर 14.70 रुपए पर बंद हुए हैं। इंट्राडे में Yes Bank के शेयर 15 रुपए के लेवल तक गए थे।

Yes Bank के शेयरों में तेजी की वजह है कि कार्लाइल और एडवेंट कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने वाले हैं। इससे पहले बैंक ने अपने बैड लोन बेचने के लिए जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ डील कर चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्लाइल और एडवेंट ने इस हफ्ते Yes Bank और स्टेट बैंक के मैनेजमेंट के साथ कई बैठके की हैं। Yes Bank में SBI की सबसे ज्यादा 26% हिस्सेदारी है। इसके साथ ही डील की रूपरेखा तय करने के लिए RBI के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग हुई है।


Yes Bank में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं कार्लाइल और एडवेंट, जानिए कितने में होगी डील

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील का साइज करीब 1 अरब डॉलर हो सकता है। इस हिसाब से Yes Bank की वैल्यू 4 अरब डॉलर मानी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कार्लाइल और एडवेंट यह हिस्सेदारी प्रीफरेंशियल वारंट के जरिए लेंगे। इस वारंट को शेयर में बदलने के लिए एक तारीख तय की जाएगी।

कितना वारंट जारी कर सकता है Yes Bank?

अभी तक Yes Bank ज्यादा से ज्यादा 3.8 अरब वारंट जारी कर सकता है। ताकि SBI की 26% हिस्सेदारी बरकरार रहे। Yes Bank के रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत मार्च 2023 तक SBI अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच सकता है। Yes Bank में स्टेट बैंक की सबसे ज्यादा 26% हिस्सेदारी है। 2020 में जब RBI ने Yes Bank की रिस्ट्रक्चरिंग की थी तब तीन साल का लॉकइन लगा दिया गया था।

Yes Bank के जून तिमाही के नतीजे 23 जुलाई को आने वाले हैं। नए मैनेजमेंट के तहत Yes Bank का परफॉर्मेंस लगातार बेहतर हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।