मंगलवार को सेंसेक्स 361.64 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 72,470.30 पर बंद हुआ। निफ्टी 92.10 अंक या 0.42 प्रतिशत टूट कर 22,004.70 पर बंद हुआ। आज के निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज के लिए रेंज 21,900-22,100 के बीच नजर आ रही है। इसे 21,950 के करीब खरीदें और स्टॉपलॉस 21,900 के स्तर पर रखें। इंडेक्स में 22,050 के करीब बिकवाली करनी चाहिए। इसमें स्टॉपलॉस 22,100 के स्तर पर लगाएं। इंडेक्स में बड़ी रेंज 21,800-22,200 के स्तर पर दिख रही है। इसके 22,200 के ऊपर या 21,800 के नीचे बंद होने पर ही मार्केट में ट्रेंड लौटेगा। तब तक निफ्टी एक रेंज में रहेगा।
