Get App

ब्लूचिप शेयरों के लिए कैसा रहा साल 2025? किन शेयरों ने रुलाया, किसने किया मालामाल? जानें

Stock Market 2025: साल 2025 में सेंसेक्स और निफ्टी ने भले ही 9–10% का रिटर्न दिया हो, लेकिन इसके पीछे छिपी कहानी बिल्कुल अलग है। कुछ शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया, तो कुछ बड़े नामों ने कई सालों का भरोसा तोड़ दिया। IT, रियल्टी और मीडिया जैसे सेक्टर फिसले, जबकि ऑटो, मेटल और PSU बैंक चमके

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 6:02 PM
ब्लूचिप शेयरों के लिए कैसा रहा साल 2025?  किन शेयरों ने रुलाया, किसने किया मालामाल? जानें
Stock Market 2025: आईटी, रियल्टी और मीडिया जैसे सेक्टर 2025 में सबसे ज्यादा दबाव में रहे

Stock Market 2025: अगर आप सोचते हैं कि सेंसेक्स-निफ्टी के चढ़ने पर सबने पैसा कमाया, तो जरा रुकिए। क्योंकि इस साल शेयर बाजार ने एक बहुत कड़वा लेकिन जरूरी सच सिखाया है। सेंसेक्स और निफ्टी ने भले ही 9–10% का रिटर्न दिया हो, लेकिन इसके पीछे छिपी कहानी बिल्कुल अलग है। कुछ शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया, तो कुछ बड़े नामों ने कई सालों का भरोसा तोड़ दिया। IT, रियल्टी और मीडिया जैसे सेक्टर फिसले, जबकि ऑटो, मेटल और PSU बैंक चमके। आइए जानते हैं कि 2025 में लार्जकैप और ब्लूचिप ने असल में कैसा प्रदर्शन किया? कौन बना हीरो, कौन रहा जीरो और निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सबक क्या रहा?

साल 2025 में अगर हम लार्जकैप इंडेक्सों की बात करें, तो सेंसेक्स ने करीब 9 फीसदी और निफ्टी ने लगभग 10.5 फीसदी का रिटर्न दिया। ये आंकड़े दिखने में ठीक लग सकते हैं, लेकिन जब हम एशियाई और ग्लोबल मार्केट्स से तुलना करते हैं, तो भारतीय बाजार थोड़ा पीछे नजर आता है। यही नहीं, इस साल बाजार में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा रहा और सेक्टर के हिसाब से परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क देखने को मिला।

आईटी, रियल्टी और मीडिया जैसे सेक्टर 2025 में सबसे ज्यादा दबाव में रहे। इन सेक्टर्स के इंडेक्स में 12 से 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। खासकर आईटी सेक्टर को अमेरिका और यूरोप से कमजोर डिमांड, क्लाइंट्स के खर्च में कटौती और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सामना करना पड़ा।

लेकिन दूसरी तरफ तस्वीर का दूसरा पहलू भी उतना ही दिलचस्प है। 2025 में पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर बाजार के सुपरस्टार साबित हुए। इन सेक्टर्स ने 23 से 30 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया। यानी जिसने सही सेक्टर और सही स्टॉक्स चुने, उसके लिए यह साल कमाई का साल भी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें