Get App

कल की गिरावट से क्या बदल गया बाजार का ट्रेंड, अनुज सिंघल से जानें आज के लिए क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

Stock Market: पहला सपोर्ट 59,000-59,100 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 58,500-58,700 (चार्ट बेस्ड) पर है। पहला रजिस्टेंस 59,300-59,400 (10 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 59,600-59,700 (कल का ट्रेडेड हाई जोन) पर है । 59,000 होल्ड हो तभी खरीदें

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2025 पर 8:52 AM
कल की गिरावट से क्या बदल गया बाजार का ट्रेंड, अनुज सिंघल से जानें  आज के लिए क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
मिडकैप और स्मॉलकैप पहले से ही अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं। दिसंबर में market breadth बहुत ही खराब रही है।

सीएनबीसी -आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

सबसे बड़ा सवाल: कल आखिर हुआ क्या?जिसे भी जवाब मिले वो हमें भी बताए। एक वजह शायद इंडिगो का सेंटिमेंट खराब करना हो सकता है। मिडकैप और स्मॉलकैप पहले से ही अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं। दिसंबर में market breadth बहुत ही खराब रही है। कल FIIs की कैश में छोटी लेकिन फ्यूचर्स में बड़ी बिकवाली हुई। कल निफ्टी 20 DEMA के नीचे बंद हुआ है। बैंक निफ्टी अब भी 20 DEMA के ऊपर है। बॉन्ड मार्केट का रिएक्शन भी काफी चौंकाने वाला है। ऐसा लग रहा है जैसे रेट कट की कोई वैल्यू ही नहीं है। कहीं ना कहीं ट्रेड डील में भी पेंच फंसा ही हुआ है। जो भी हो, बाजार में कल एक बड़ा ट्रेंड रिवर्सल का रिस्क खुल गया है।

MARKET: MAKE OR BREAK DAY

25,891 के नीचे सेटल हुए तो थोड़ी और गिरावट संभव है। निफ्टी पर उसके बाद अब 25,768 का रिस्क खुल गया है। 25,768 पर नहीं रुके तो पूरी रैली खोने का रिस्क बन जाएगा, लेकिन इस समय दिक्कत निफ्टी या बैंक निफ्टी नहीं है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में तो आप हर गिरावट में ETF ले सकते हैं। तकलीफ ये है कि मिडकैप और स्मॉलकैप में अब क्या करना है? मिडकैप और स्मॉलकैप में hope rally की उम्मीद मत करिए। शेयर सिर्फ इसलिए रिकवर नहीं होंगे क्योंकि वो 50% नीचे हैं। अगर कोई शेयर 50-60% नीचे है तो उसका रिकवर होना मुश्किल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें