Get App

Stock Tips: अगले कुछ हफ्तों में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई, Buy की सलाह, जान लें टारगेट प्राइस

Stock Tips: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल निफ्टी के लिए 22,750-22,800 का जोन एक रेजिस्टेंस के रूप में दिख रहा है। वहीं नीचे की ओर इसे 22,600 पर तत्काल सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि 22,750 से ऊपर एक अच्छी तेजी शॉर्ट-टर्म में इंडेक्स को 23,000 की ओर लेकर जा सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 11, 2024 पर 9:31 AM
Stock Tips: अगले कुछ हफ्तों में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई, Buy की सलाह, जान लें टारगेट प्राइस
Stock Tips: HPCL का शेयर अगले कुछ हफ्तों में 9% तक रिटर्न दे सकता है

Stock Tips: निफ्टी इंडेक्स में बुधवार 10 अप्रैल को एक दायरे में कारोबार दिखा। दरअसल निवेशक कोई बड़ा दांव लगाने से पहले अमेरिका से महंगाई के लेटेस्ट आंकड़े आने का इंतजार करते दिखे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व इन आंकड़ों के आधार पर ही ब्याज दरों में कटौती का फैसला करेगा। टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल निफ्टी के लिए 22,750-22,800 का जोन एक रेजिस्टेंस के रूप में दिख रहा है। वहीं नीचे की ओर इसे 22,600 पर तत्काल सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि 22,750 से ऊपर एक अच्छी तेजी शॉर्ट-टर्म में इंडेक्स को 23,000 की ओर लेकर जा सकती है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि चूंकि बाजार में दायरे में कारोबार दिख रहा है, ऐसे में गिरावट पर खरीदारी और रैली आने पर बेचने की रणनीति यहां कारगर हो सकती है। हालांकि निवेशकों को स्टॉप लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए।

टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने इसके साथ ही 3 शेयर भी बताए, जिनपर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 9% तक रिटर्न मिल सकता है-

1. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें