पब्लिक सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के शेयरों में इस साल अब तक करीब 25% की बढ़ोतरी हुई है। टेक्निकल एनालिस्ट प्रकाश गाबा का मानना है कि जब कंपनी के शेयरों का भाव 400 रुपये को पार कर जाए तो निवेशक इसे बेचने के बारे में सोच सकते हैं। आज 2 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 0.95 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 328.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 69,824 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 396.66 रुपये और 52-वीक लो 159.58 रुपये है।
