Get App

BSE में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले कई ऑर्डर, रियल एस्टेट से बढ़ रही मांग

BSE में लिस्टेड HRS Aluglaze Ltd को रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से कई नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को गुजरात में कई प्रोजेक्ट्स का काम मिला है। नए ऑर्डर्स की कुल वैल्यू 12.76 करोड़ रुपये है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 10, 2026 पर 11:22 PM
BSE में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले कई ऑर्डर, रियल एस्टेट से बढ़ रही मांग
HRS Aluglaze के मुताबिक, वह बैलेंस्ड और हाई क्वालिटी ऑर्डर पाइपलाइन पर फोकस बनाए हुए है।

BSE में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HRS Aluglaze Ltd को रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से कई नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने कहा कि रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स में facade और glazing solutions की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी इन सभी प्रोजेक्ट्स को अगले 24 महीनों में पूरा करेगी।

रियल एस्टेट से मिले ऑर्डर

कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर्स में गुजरात की Galaxy Real Estate Developers का एक प्रोजेक्ट शामिल है। इसके तहत HRS Aluglaze residential project में एल्यूमुनियम विंडोज, रेलिंग्स और दूसरे संबंधित सिस्टम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन करेगी।

इसके अलावा Goyal & Co. Construction से भी कंपनी को इसी तरह का काम मिला है। इससे संकेत मिलता है कि हाउसिंग सेक्टर में facade और glazing solutions की मांग मजबूत बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें