Get App

विदेशी निवेशक भारत में बढ़ा रहे निवेश! HSBC ने इन 5 शेयरों को दी खरीदने की सलाह

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC का कहना है कि ग्लोबल लेवल तमाम अनिश्चितताओं और ट्रेड व्यापार तनाव के बावजूद भारत का शेयर बाजार मजबूत स्थिति में है। ब्रोकरेज के मुताबिक, एशिया और ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट्स (GEM) फंड्स ने भारत में अपने निवेश को फिर से बढ़ाना शुरू कर दिया है और वे अपनी अंडरवेट पोजिशन में कमी कर रहे हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 9:55 AM
विदेशी निवेशक भारत में बढ़ा रहे निवेश! HSBC ने इन 5 शेयरों को दी खरीदने की सलाह
Stocks to BUY: HSBC के मुताबिक, पहली तिमाही (Q1) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC का कहना है कि ग्लोबल लेवल पर तमाम अनिश्चितताओं और ट्रेड व्यापार तनाव के बावजूद भारत का शेयर बाजार मजबूत स्थिति में है। ब्रोकरेज के मुताबिक, एशिया और ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट्स (GEM) फंड्स ने भारत में अपने निवेश को फिर से बढ़ाना शुरू कर दिया है और वे अपनी अंडरवेट पोजिशन में कमी कर रहे हैं। हालांकि, बाकी ग्लोबल निवेशक अब भी थोड़े सतर्क बने हुए हैं।

HSBC ने कहा कि डॉलर की कमजोरी और महंगाई में नरमी के चलते आने वाले महीनों में भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी निवेश बढ़ सकता है।

कमाई के मोर्चे पर सुधार

HSBC के मुताबिक, पहली तिमाही (Q1) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। FTSE India (कमोडिटी छोड़कर) के अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) में 10% की सालाना बढ़त दर्ज की गई है, जो पिछले चार तिमाहियों में दर्ज किए गए सिंगल डिजिट ग्रोथ से बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें