Get App

अंतरिम बजट के बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

ONGC के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 259 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। ONGC के शेयर में 263 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 256 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 02, 2024 पर 7:11 PM
अंतरिम बजट के बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव
Century Textiles पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 1552 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में आज अंतरिम बजट के बाद भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। इंट्राडे में मिडकैप, स्मॉलकैप, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी में तेजी देखी गई। वहीं बैंक निफ्टी दिन की ऊंचाई से 900 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 440 अंक चढ़कर 72 हजार 86 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 156 अंक चढ़कर 21 हजार 854 पर बंद हुआ। वहीं बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जेएसपीएल, ओएनजीसी, सेल और सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी।

Arihant Capital की कविता जैन का सस्ता ऑप्शनः JSPL

Arihant Capital की कविता जैन ने कहा कि जेएसपीएल के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 780 के स्ट्राइक वाली कॉल 30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 35 से 40 से 45 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 23 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः ONGC Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से ओएनजीसी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 263 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 256 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 259 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें