Get App

संजीव मेहता के कार्यकाल में 300% बढ़ी HUL के शेयर की कीमत, अब होने जा रहे रिटायर

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने टॉप लीडरशिप को लेकर एक अहम फैसला किया है। HUL ने बताया कि उसके बोर्ड ने रोहित जवा को कंपनी का अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वह संजीव मेहता की जगह लेंगे, जो करीब 10 सालों तक HUL की अगुआई करने के बाद आगामी जून में रिटायर हो रहे हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 6:01 PM
संजीव मेहता के कार्यकाल में 300% बढ़ी HUL के शेयर की कीमत, अब होने जा रहे रिटायर
HUL ने रोहित जवा को कंपनी का अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दी है

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने टॉप लीडरशिप को लेकर एक अहम फैसला किया है। HUL ने बताया कि उसके बोर्ड ने रोहित जवा को कंपनी का अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वह संजीव मेहता की जगह लेंगे, जो करीब 10 सालों तक HUL की अगुआई करने के बाद आगामी जून में रिटायर हो रहे हैं। संजीव मेहता के कार्यकाल में HUL के शेयरों की कीमत 300 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। मेहता ने अक्टूबर 2013 में सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

उस वक्त HUL के शेयर करीब 600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो आज 10 मार्च 2023 को बढ़कर 2,461 रुपये के भाव पर पहुंच गए। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस दौरान 1.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये हो गया।

'डायल अप द बिग क्यू' और 'विनिंग इन मैनी इंडियाज' जैसी कंपनी की कई पहलों के पीछे उनका ही दिमाग था। साथ ही उन्होंने ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के इरादे से डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें