Hyundai Motor Share Price: पहली बार भारतीय के हाथ में कमान, लेकिन सेल्स के उम्मीद से कमजोर आंकड़े पर 2% टूटा शेयर

Hyundai Motor India Share Price: पहली बार हुंडई मोटर इंडिया की कमान किसी भारतीय के हाथ में गई है। हालांकि दिसंबर महीने के उम्मीद से कमजोर आंकड़े ने इसके शेयरों को करारा झटका दिया और यह टूट गया। जानिए कि हुंडई मोटर इंडिया की कमान अब किसके हाथ में है और दिसंबर महीने के सेल्स के आंकड़े कितने फीके रहे?

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
पिछले महीने दिसंबर 2025 में Hyundai Motor India की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 6.6% बढ़कर 58,702 यूनिट्स पर पहुंच गई जबकि बाजार का अनुमान सेल्स में 13% की बढ़ोतरी के साथ 62,667 यूनिट्स पर पहुंचने का था।

Hyundai Motor Share Price: हुंडई मोटर इंडिया ने दिसंबर महीने के सेल्स के आंकड़े जारी किए तो निवेशकों को झटका लगा। सेल्स में 6% से अधिक उछाल के बावजूद आज इक्विटी मार्केट में कारोबार खुला तो इसका शेयर ढाई फीसदी से अधिक टूट गया। इसकी वजह ये है कि दिसंबर की बिक्री के आंकड़े अनुमान से कम रहे। निचले स्तर पर शेयरों की खरीदारी से इसने संभलने की कोशिश तो की लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में बना हुआ है। आज यह 1.91% की गिरावट के साथ ₹2267.20 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.79% की गिरावट के साथ ₹2246.80 के भाव तक आ गया था।

कैसी रही Hyundai Motor India के लिए दिसंबर?

पिछले महीने दिसंबर 2025 में हुंडई मोटर इंडिया की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 6.6% बढ़कर 58,702 यूनिट्स पर पहुंच गई जोकि बाजार के अनुमानों से काफी कम रही। बाजार का अनुमान सेल्स में 13% की बढ़ोतरी के साथ 62,667 यूनिट्स पर पहुंचने का था। घरेलू बिजनेस ने कंपनी को काफी झटका दिया जोकि महज 0.5% की रफ्तार से बढ़कर 42,416 यूनिट्स पर पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ एक्सपोर्ट बिजनेस हेल्दी बना रहा और सेल्स सालाना आधार पर 26.5% की रफ्तार से बढ़कर 16,286 यूनिट्स पर पहुंच गई।


हुंडई मोटर इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव भी

इस साल 2026 के पहले दिन 1 जनवरी से तरुण गर्ग ने हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही तरुण गर्ग पहले भारतीय बन गए जिन्होंने 29 साल पहले शुरुआत के बाद से कंपनी की कमान संभाली है। तरुण गर्ग ने उन्सू किम (Unsoo Kim) की जगह ली है जोकि अब दक्षिण कोरिया में हुंडई मोटर कंपनी मे स्ट्रैटेजिक भूमिका में लौटेंगे। कंपनी के बोर्ड ने तरुण गर्ग की नियुक्ति को पिछले साल अक्टूबर में मंजूरी दी थी।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में 22 अक्टूबर 2024 को एंट्री हुई थी। इसके ₹27,859 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹1960 के भाव पर शेयर जारी हुए थे जिसकी घरेलू स्टॉक मार्केट में डेढ़ फीसदी के करीब डिस्काउंट पर एंट्री हुई थी। कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयरों ने धीरे-धीरे रिकवरी की कोशिश की। हालांकि पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह टूटकर ₹1542.95 के लेवल तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है और यह आईपीओ प्राइस से भी 21.28% डाउनसाइड था। इस निचले स्तर से 5 ही महीने में रॉकेट की स्पीड से यह 87.28% रिकवर होकर 22 सितंबर 2025 को ₹2889.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था लेकिन खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा तो महज आधा ही भर पाया था तो नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का हिस्सा भी 0.6 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था।

Hyundai Motor IPO Listing: 1.48% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद और टूटे शेयर, देश के सबसे बड़े आईपीओ की फुस्स लिस्टिंग

Sapphire Foods और Devyani International के विलय को बोर्ड की मंजूरी, शेयरों में दिखी तेज हलचल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।