Get App

Hyundai Motor Share Price: महंगी होगी हुंडई की कारें, इतना बढ़ रहे भाव, शेयरों में आई तेजी

Hyundai Motor Share Price: कार खरीदारों को करारा झटका लगने वाला है। नवंबर की शुरुआत में मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतें अगले साल 1 जनवरी से 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। अब इस कड़ी में हुंडई मोटर का भी नाम जुड़ गया है और इसने भी दाम बढ़ाने का फैसला किया। इस ऐलान पर शेयर उछल गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 4:52 PM
Hyundai Motor Share Price: महंगी होगी हुंडई की कारें, इतना बढ़ रहे भाव, शेयरों में आई तेजी
Hyundai Motor Share Price: दिग्गज कार कंपनी हुंडई मोटर की कारें महंगी होने वाली है। कंपनी ने अगले साल से अपनी कारों को बढ़ाने का ऐलान किया जिसका असर आज की कारोबारी शुरुआत में शेयरों पर भी दिखा और ये उछल गए।

Hyundai Motor Share Price: दिग्गज कार कंपनी हुंडई मोटर की कारें महंगी होने वाली है। कंपनी ने अगले साल से अपनी कारों को बढ़ाने का ऐलान किया जिसका असर आज की कारोबारी शुरुआत में शेयरों पर भी दिखा और ये उछल गए। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते अधिकतर तेजी हवा हो गई। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 1877.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.40 फीसदी के उछाल के साथ 1898.85 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।

Hyundai Motor की कारें कितनी होंगी महंगी?

हुंडई मोटर ने इनपुट और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में तेजी के साथ-साथ प्रतिकूल एक्सचेंज रेट के चलते अपनी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके बारे में एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी और कहा कि बढ़ी हुई कीमतें अगले साल 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हो जाएंगी। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बने रहने से अब इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है और ऐसे में कारों की कीमतों में इजाफा किया जाएगा। 1 जनवरी 2025 से इनकी कीमतें 25 हजार रुपये तक बढ़ जाएंगी

कैसी है कारोबारी सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें