Hyundai Motor ने भारत में किया IPO के लिए आवेदन, कोरिया में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया उसका शेयर

Hyundai Motor IPO: मल्टीनेशनल कार कंपनी, हुंडई मोटर अपनी भारतीय इकाई का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने जा रही है। यह भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है। इस खबर के बाद कोरियाई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुंडई मोटर के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। हुंडई मोटर मूल रूप से साउथ कोरिया की कंपनी है

अपडेटेड Jun 17, 2024 पर 1:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hyundai Motor की योजना इस IPO के जरिए करीब 2.5 अरब डॉलर जुटाने की है

Hyundai Motor IPO: मल्टीनेशनल कार कंपनी, हुंडई मोटर अपनी भारतीय इकाई का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने जा रही है। यह भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है। इस खबर के बाद कोरियाई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुंडई मोटर के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। हुंडई मोटर मूल रूप से साउथ कोरिया की कंपनी है। इसका भारत सहित दुनिया के कई देशों में कारोबार है। कंपनी के शेयर कोरियाई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हैं। हालांकि अब यह कंपनी अपनी भारतीय इकाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध कराने जा रही है।

हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को IPO के लिए आवेदन जमा कराया था। आवेदन के मुताबिक कोरियाई कंपनी, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड में अपनी 17.5% हिस्सेदारी बेचेगी। इस IPO से मिलन वाली सभी राशि हुंडई मोटर के पास जाएगी। कंपनी की योजना इस IPO के जरिए करीब 2.5 अरब डॉलर जुटाने की है और शेयरों की लिस्टिंद इस साल के अंत तक हो सकती है।

भारत का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का रहा है जो साल 2022 में आया था। हालांकि माना जा रहा है कि हुंडई मोटर का IPO साइज इससे भी बड़ा हो सकता है।


भारत में कारों की मांग हाल में बढ़ी है। साथ ही स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का चलन भी बढ़ा है। हुंडई मोटर का भारत में मुख्य रूप से मुकाबला मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड से है। हालांकि हाल के सालों में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की मुख्य चुनौती बनकर उभरी हैं। इस बीच टोक्यो में मारुति की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्प के शेयरों में सोमवार को 5.1% तक की गिरावट आई।

हुंडई के अलावा हुंडई के सप्लायर्स और सहायक कंपनियों के शेयरों में भी सोमवार को उछाल आया। SL कॉर्प में 14% तक की उछाल आई, जबकि HL मैंडो कंपनी में 5.2% और किआ कॉर्प में 4.6% की तेजी देखी गई।

किवूम ​​सिक्योरिटीज कंपनी के एनालिस्ट्स शिन यूंचुल ने कहा कि "IPO एक साफ संदेश देता है कि हुंडई मोटर का भारत में निवेश बढ़ेगा।" उन्होंने कहा, "निवेशकों को पहले उत्तरी अमेरिका और यूरोप में अधिक निवेश की उम्मीद थी। उन्होंने भारत में उत्पादन में तेज उछाल की उम्मीद नहीं थी। निवेशक अब उन कंपनियों की तलाश कर रहे हैं जो भारत में प्रवेश कर चुकी हैं और जिनके ऑर्डर में तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है।"

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 30 घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।