IBL Finance IPO Listing: लोन ऐप की मार्केट में धांसू एंट्री, 9% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर शेयर

IBL Finance IPO Listing: लोन ऐप आईबीएल फाइनेंस (IBL Finance) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईबीएल फाइनेंस का 33.41 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 जनवरी के बीच खुला था। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
फिनटेक बेस्ड फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म IBL Finance एक मोबाइल ऐप है जिसके जरिए पूरी तरह से डिजिटल तरीके से 50 हजार रुपये तक का लोन तीन मिनट में ही हासिल किया जा सकता है। (Image- Company Site)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IBL Finance IPO Listing: लोन ऐप आईबीएल फाइनेंस (IBL Finance) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 51 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 56 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 9.80 फीसदी का लिस्टिंग गेन (IBL Finance Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 58.80 रुपये (IBL Finance Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन 15.29 फीसदी मुनाफे में हैं।

    IBL Finance IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

    आईबीएल फाइनेंस का 33.41 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 जनवरी के बीच खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 17 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 24.03 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 65.50 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल टियर-1 कैपिटल बेस बढ़ाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    Jyoti CNC Automation IPO Listing: इसरो की सप्लॉयर ने मार्केट में मारी धांसू एंट्री, 12% फीसदी का मिला लिस्टिंग गेन

    IBL Finance के बारे में

    फिनटेक बेस्ड फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म आईबीएल फाइनेंस अगस्त 2017 में बनी थी। यह एक मोबाइल ऐप है जिसके जरिए पूरी तरह से डिजिटल तरीके से 50 हजार रुपये तक का लोन तीन मिनट में ही हासिल किया जा सकता है। अगस्त 2023 के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में 7 ब्रांचेज हैं। मार्च 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 71.05 करोड़ रुपये के 1,63,282 करोड़ पर्सनल लोन बांटे।

    Swiggy IPO की तैयारी जोरों पर, एक और लिस्टेड कंपनी Zomato से सीखें ये बातें

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 9.88 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। फिर अगले ही वित्त वर्ष 2022 इसकी स्थिति सुधरी और इसे 42.73 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो अगले वित्त वर्ष 2023 में यह उछलकर 1.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल-जुलाई 2023 में इसे 1.21 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।