Get App

ICICI Bank का मार्केट कैप ₹8 लाख करोड़ के पार, इस मार्क पर पहुंचने वाली 5वीं भारतीय कंपनी बनी

ICICI Bank Market Cap: अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC Bank, इंफोसिस और भारती एयरटेल ही 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार कर पाए हैं। मार्च 2024 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध लाभ 17.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10,708 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के दौरान बैंक का ग्रॉस NPA कम होकर 2.16 प्रतिशत रह गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 4:24 PM
ICICI Bank का मार्केट कैप ₹8 लाख करोड़ के पार, इस मार्क पर पहुंचने वाली 5वीं भारतीय कंपनी बनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज वर्तमान में करीब 20 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

ICICI Bank Market Capitalisation: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। बैंक, इस मार्क को पार करने वाली 5वीं भारतीय कंपनी और दूसरा भारतीय बैंक बन गया है। उम्मीद से अच्छे तिमाही नतीजों के चलते 29 अप्रैल को बैंक के शेयर में बीएसई पर 4 प्रतिशत की तेजी है। शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 1109.35 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक उछला और 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 1,163.25 रुपये को छू गया। बैंक का मार्केट कैप 8.14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कारोबार खत्म होने पर शेयर 4.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1158.80 रुपये पर सेटल हुआ है। अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC Bank, इंफोसिस और भारती एयरटेल ही 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार कर पाए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज वर्तमान में करीब 20 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

ICICI Bank को Q4 में कितना मुनाफा

मार्च 2024 तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 9,853 करोड़ रुपये रहा था। स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध लाभ मार्च 2024 तिमाही में 17.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10,708 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्च 2023 तिमाही में यह 9,122 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आमदनी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत बढ़ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें