अप्रैल वायदा सीरीज की शुरुआत दमदार रही है। निफ्टी 17200 के पार टिक गया है। बैंक निफ्टी भी 40 हजार 500 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। एफएंडओ सेक्टर में इंडिया सीमेंट्स, बायोकॉन, फेडरल बैंक, जीएनएफसी, ग्लेमार्क फार्मा, रिलायंस,बीईएल, ग्रैनूल्स इंडिया, बलरामपुर चीनी जैसे स्टॉक्स शामिल रहे। वहीं आज की सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने बातचीत की। उन्होंने फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट से शानदार कॉल्स बताये। इसके साथ ही उन्होंने जोरदार कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। इसके अलावा ये भी जानेंगे आज निफ्टी बैंक निफ्टी में राइटर्स कितना एक्टिव हैं-
