Top Bullish picks: एक्सपर्ट्स को इन शेयरों पर हैं डबल भरोसा, दी खरीदारी की राय

Top Bullish picks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। 80 प्वाइंट के दबाव के साथ 24700 के करीब इंडेक्स कामकाज कर रहा है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 11:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सच्चिदानंद उत्तेकर Adani Energy Solutions के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है।

Top Bullish picks:  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। 80 प्वाइंट के दबाव के साथ 24700 के करीब इंडेक्स कामकाज कर रहा है। HDFC बैक, भारती, M&M और TCS ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी फ्लैट, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में आज अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। INDIA VIX करीब 7% उछला है। रियल एस्टेट शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रहा है। निफ्टी रियल एस्टेट इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है जबकि प्रेस्टीज, ओबेरॉय और लोढ़ा 3% ज्यादा उछले है। साथ ही सरकारी बैंकों और कैपिटल गुड्स में भी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन मेटल कंपनियों में आज दबाव दिख रहा है। इसबीच वीवो मोबाइल के साथ ज्वाइंट वेंचर करार के बाद डिक्सन टेक में तेजी देखने को मिली है। शेयर में 4% का उछाल आया है। JV में वीवो के स्मार्टफोन और दूसरे electronic devicesबनेंगे। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

ICICI Bank: प्रकाश गाबा ICICI Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1340 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1370 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


मानस जयसवाल की पसंद

Apollo Tyres- मानस जयसवाल Apollo Tyres के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 542 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 560 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

Kotak Mahindra Bank- आशीष बहेती Kotak Mahindra Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1775 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1850 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद

Adani Energy Solutions (Fut)- सच्चिदानंद उत्तेकर Adani Energy Solutions के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 810 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 880 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

रचना वैद्य की पसंद

HCL Technologies (Fut)- रचना वैद्य HCL Technologies के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1945 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1995/2010 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मयूरेश जोशी की पसंद

Affle India- मयूरेश जोशी ने Affle India में खरीदारी की पोजिशनल खरीदारी की राय दी है।

Stock Picks:गिरते बाजार में भी आज के बिग स्टॉक बनकर उभरेंगे ये शेयर, दांव लगा कमा सकते है तगड़ा मुनाफा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।