ICICI Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे और सीएमडी संदीप बख्शी के कार्यकाल के विस्तार के बाद आज कमजोर मार्केट में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर धड़ाम हो गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर भी शेयर संभल नहीं पाए और अभी भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.74% की गिरावट के साथ ₹343.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.66% फिसलकर ₹1360.00 तक आ गया था। बता दें कि बैंक ने दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे के साथ-साथ एमडी और सीईओ संदीप बख्शी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है और अब उनके पास अक्टूबर 2028 तक बैंक की कमान रहेगी।
