आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने 21 सितंबर 2022 को जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में Swaraj Engines पर होल्ड (Hold) रेटिंग दी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि स्वराज इंजन, 20-85 हॉर्स पावर के डीजल इंजन बनाती है। यह इंजन M&M के स्वराज ब्रांड ट्रैक्टरों में लगाए जाते है। कंपनी की उत्पादन क्षमता 1.5 लाख यूनिटों की है। पिछले 5 साल के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
