Get App

ICICI Prudential AMC Share Price: Q2 रिजल्ट से पहले शेयर 1.6% तक फिसला, डिविडेंड की आस भी नहीं रोक पाई सेलिंग

ICICI Prudential AMC Share Price: कंपनी दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई। इसका IPO 10,602.65 करोड़ रुपये का था। इस साल अगस्त में ब्लॉक डील के जरिए प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स ने ICICI Pru AMC के 99.2 लाख शेयर बेचे थे

Ritika Singhअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 11:14 AM
ICICI Prudential AMC Share Price: Q2 रिजल्ट से पहले शेयर 1.6% तक फिसला, डिविडेंड की आस भी नहीं रोक पाई सेलिंग
ICICI Pru AMC का जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23.1 प्रतिशत बढ़कर 965 करोड़ रुपये रहा था।

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) आज, 12 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। रिजल्ट सामने आने से पहले कंपनी के शेयर में बिकवाली का दबाव है। शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 1.6 प्रतिशत तक लुढ़का और बीएसई पर 2,978 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.47 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

कंपनी तिमाही और छमाही नतीजे जारी करने के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी कर सकती है। वित्त वर्ष 2026 के लिए शेयरहोल्डर्स को 14.85 रुपये का अंतरिम और 12.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिला। ICICI प्रूडेंशियल AMC के बोर्ड की मीटिंग खत्म होने के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।

ICICI प्रूडेंशियल AMC की शुरुआत 1998 में हुई थी। यह दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई। इसका IPO 10,602.65 करोड़ रुपये का था। कंपनी ICICI Bank और प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स का जॉइंट वेंचर है।

Q1 में 23 प्रतिशत बढ़ा था मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें