ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में 18 मई को दिन में करीब 9 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 489 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 514.45 रुपये पर सेटल हुआ। बिकवाली के पीछे अहम वजह वह खबर है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी में प्रमोटर 'प्रूडेंशियल पीलएलसी' अपनी हिस्सेदारी घटाकर 10 प्रतिशत करने की तैयारी में है। ICICI Prudential Life, ICICI Bank और UK की प्रूडेंशियल कॉर्प के बीच एक जॉइंट वेंचर है।
