Ambuja Cements Stock Outlook: अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के शेयर के लिए ICICI Securities बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 831 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के बीएसई पर 16 अप्रैल को बंद भाव 617 रुपये से 34.6 प्रतिशत अधिक है। एक दिन पहले खबर आई थी कि उद्योगपति गौतम अदाणी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट्स में अतिरिक्त 8,339 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 70.3 प्रतिशत हो गई। इस कदम से सीमेंट कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
