GQG पार्टनर्स ने फिर खरीदे Adani Group के ₹8,300 करोड़ के शेयर, इन 6 कंपनियों में किया निवेश

Adani Group Shares: राजीव जैन (Rajiv Jain) की इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में अपना निवेश बढ़ा दिया है। GQG पार्टनर्स ने मार्च तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप की 6 कंपनियों में 8,300 करोड़ रुपये या करीब 1 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया। यह अदाणी ग्रुप के कारोबार पर उनके बढ़े हुए भरोसे को दिखाता है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 11:34 AM
Story continues below Advertisement
Adani Group Shares: GQG पार्टनर्स के पास अब अदाणी एनर्जी में 4.53 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Adani Group Shares: राजीव जैन (Rajiv Jain) की इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में अपना निवेश बढ़ा दिया है। GQG पार्टनर्स ने मार्च तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप की 6 कंपनियों में 8,300 करोड़ रुपये या करीब 1 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया। यह अदाणी ग्रुप के कारोबार पर उनके बढ़े हुए भरोसे को दिखाता है। GQG पार्टनर्स ने यह अतिरिक्त निवेश सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद किया है, जिसमें उसने कहा था कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मामले में अदाणी ग्रुप के खिलाफ अलग से जांच शुरू करने की जरूरत नहीं है।

GQG पार्टनर्स ने जिन 6 कंपनियों में निवेश किया है, उनमें अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (Adani Ports and SEZ), अदाणी पावर (Adani Power) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) शामिल हैं।

मार्च तिमाही के दौरान, GQG पार्टनर्स ने सबसे अधिक 2,316 करोड़ रुपये का निवेश अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में किया। इसके बाद अदाणी पावर और अदाणी एंटरप्राइजेज में क्रमशः 2,138 करोड़ रुपये और 1,555.18 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। इसके अलावा GQG ने अदाणी ग्रीन एनर्जी के 1,369.27 करोड़ रुपये और अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ के 886.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं अंबुजा सीमेंट्स में इसने मार्च तिमाही के दौरान 33 करोड़ रुपये के शेयर खरीद अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।


GQG पार्टनर्स के पास अब अदाणी एनर्जी में 4.53 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 5,183 करोड़ रुपये है। वहीं अदाणी एंटरप्राइजे में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 3.38 फीसदी हो गई है, जिसकी वैल्यू 12,067 करोड़ रुपये है। अदाणी ग्रीन एनर्जी में GQG की हिस्सेदारी 4.16 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है, जिसकी वैल्यू 12,067 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ में GQG पार्टनर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 4.07 फीसदी हो गई, जिसकी वैल्यू 11,792 करोड़ रुपये है। वहीं अदाणी पावर में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 5.2 फीसदी हो गई है, जिसकी वैल्यू 10,719 करोड़ रुपये है। अंबुजा सीमेंट में कंपनी के पास 1.9 हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 2,260 करोड़ रुपये है।

GQG पार्टनर्स ने मार्च तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप की किस कंपनी में कितनी हिस्सदारी खरीदी, इसे आप नीचे दिए तस्वीर में देख सकते हैं-

GQG buys additional Rs 8300 crore

मार्केट एनालिस्ट्स, अजय बोडके ने बताया, "अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि GQG और ग्लोबल निवेशकों ने इसे खरीदारी के मौके के रूप में देखा। उन्होंने तब अदाणी ग्रुप के वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और इसकी कारोबारी क्षमताओं को हवाला देते हुए इसमें निवेश किया था। इसका इन्हें अब लाभ मिल रहा है।"

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- ONGC शेयर पर Morgan Stanley और Jefferies बुलिश, 38% तक तेजी की जताई उम्मीद; चेक करें टारगेट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।