ONGC शेयर पर Morgan Stanley और Jefferies बुलिश, 38% तक तेजी की जताई उम्मीद; चेक करें टारगेट प्राइस

ONGC Stock Outlook: पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ONGC के शेयर में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ONGC का शेयर बीएसई पर 18 अप्रैल को बढ़त के साथ 286.55 रुपये पर खुला और कुछ ही देर में 287.70 रुपये के हाई तक गया। विश्लेषकों के अनुसार, ONGC जैसे अपस्ट्रीम तेल और गैस उत्पादकों को कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से लाभ होना चाहिए

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
ONGC का मार्केट कैप 3.59 लाख करोड़ रुपये पर है।

ONGC Stock Outlook: ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनली और जेफरीज, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के शेयरों को लेकर बुलिश हैं। शेयर में 38 प्रतिशत तक का उछाल आने की उम्मीद जताई गई है। मॉर्गन स्टेनली ने 'ओवरवेट' कॉल के साथ ONGC शेयर के लिए टारगेट प्राइस 304 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह शेयर के 16 अप्रैल को बीएसई पर बंद भाव 283.05 रुपये से 7.4 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कैपिटल अलोकेशन रणनीतियों में सुधार के कारण ऑयल कंपनी का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके अलावा, स्थिर नियमों के इक्विटी पर स्थिर 18-20 प्रतिशत रिटर्न (RoE) को सपोर्ट करने का अनुमान है।

इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के कारण पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ONGC के शेयर में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब हैं। इस साल फरवरी में ब्रेंट क्रूड की कीमत 75-80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थी। विश्लेषकों के अनुसार, ONGC जैसे अपस्ट्रीम तेल और गैस उत्पादकों को कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से लाभ होना चाहिए।

जेफरीज की ओर से रेटिंग और टारगेट प्राइस


जेफरीज ने भी हाल ही में ONGC शेयर पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है, जो अनुकूल कच्चे तेल व गैस सुधारों के साथ-साथ प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार से प्रेरित है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 390 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। यह शेयर के बीएसई पर 16 अप्रैल को बंद भाव से करीब 38 प्रतिशत ज्यादा है। जेफरीज को कंपनी के लिए मजबूत फ्री-कैश-फ्लो (एफसीएफ) जनरेशन और शुद्ध-ऋण में कमी की भी उम्मीद है।

जेफरीज के विश्लेषकों के अनुसार, IEA (अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी) की तरह ONGC को कच्चे तेल के तंग बाजार से फायदा होगा। इसके अलावा, नए केजी-बेसिन आउटपुट पर विंडफॉल गेन्स टैक्स लागू नहीं होगा, जिससे तेल की कीमतों में वृद्धि में अधिक भागीदारी की अनुमति मिलेगी। जेफरीज ने कहा कि गैस प्राइसिंग में सुधार से ONGC की आय बढ़ने की उम्मीद है। उच्च ऑपरेटिंग खर्च के बावजूद, विश्लेषकों का मानना है कि केजी बेसिन का उत्पादन लाभदायक होगा, जिससे निवेशकों की एक बड़ी चिंता दूर हो जाएगी। इसके अलावा ONGC के घरेलू उत्पादन में वित्त वर्ष 2024-26 में वृद्धि लौटने की उम्मीद है।

शेयर की वर्तमान चाल

ONGC का शेयर बीएसई पर 18 अप्रैल को बढ़त के साथ 286.55 रुपये पर खुला और कुछ ही देर में 287.70 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 274.30 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 3.45 लाख करोड़ रुपये पर है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 292.45 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 150.70 रुपये है।

Vodafone Idea FPO: एक झटके में नहीं चुकाया जाएगा वेंडर्स का बकाया

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।