Credit Cards

23,228-23,271 जोन पार हुआ तो कुछ पुलबैक संभव, बैंक निफ्टी में मुनाफे के लिए इन लेवल्स पर दें ध्यान

US बाजारों का संभलना ओवरसोल्ड IT सेक्टर के लिए अच्छाहै। 23228-23271 जोन पार हुआ तो कुछ पुलबैक भी संभव है। 23357-23383 के नीचे दबाव जारी रहेगा, शॉर्ट ट्रेड ही खोजें। 23005-23064-23115 जोन पर अहम बेस, यहां शॉर्ट ट्रेड में मुनाफावसूली करें

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 51008-51210 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51421-52578/51695 पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23228-23271 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23357-23383/23417 पर है। वहीं पहला बेस 23005-23064 पर है जबकि बड़ा बेस 22788/22860-22928 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि निफ्टी में कल 23197 का लक्ष्य हासिल हुआ है। पहला बेस टूटने के बाद और गिरे। FIIs की बिकवाली फिर शुरू हुई। इंडेक्स शॉर्ट किया, लॉन्ग भी घटाए, नेट शॉर्ट अब 66578 पर है। अब 200/100 DEMA के नीचे आया। 23300-23400-23500 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। 23000, 23100 पुट में भारी राइटिंग, 20 DEMA 23089 और 50 DEMA 23115 जोन पर है।

उन्होंने आगे कहा कि US बाजार में कल निचले स्तरों से रिकवरी आई है और नैस्डेक भी नीचे से संभला है। US बाजारों का संभलना ओवरसोल्ड IT सेक्टर के लिए अच्छाहै। 23228-23271 जोन पार हुआ तो कुछ पुलबैक भी संभव है। 23357-23383 के नीचे दबाव जारी रहेगा, शॉर्ट ट्रेड ही खोजें। 23005-23064-23115 जोन पर अहम बेस, यहां शॉर्ट ट्रेड में मुनाफावसूली करें।


उन्होंने कहा कि निफ्टी में दो स्थिति में स्थिरता संभव है। पहला 23005-23064 जोन के पास है जबकि दूसरा 23383/23417 के ऊपर है। 23383/23417 के ऊपर 23569-23630 जोन तक जा सकते हैं। 23005 के नीचे फिसले तो 22860-22928 संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 51008-51210 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51421-52578/51695 पर है। वहीं पहला बेस 50421-50578 पर है जबकि बड़ा बेस 49772/49968-50106 पर है।

वीरेंद्र कुमार के मुताबिक कल शुरुआत में खरीदारी का अच्छा ट्रेड मिला, इसके बाद बुरी तरह टूटा है। कल पहला बेस टूटा और फिर 10 DEMA भी टेस्ट हुआ। कल सभी प्राइवेट बैंक दबाव में थे, FIIs के निशाने पर कल HDFC बैंक भी था। सिर्फ PSU बैंकों में कुछ शॉर्ट कवरिंग दिखी, SBI में कुछ लॉन्ग भी बने।

वीरेंद्र कुमार के मुताबिक 50500, 51000 जोन पर पुट राइटिंग, 51000, 51200 जोन पर कॉल राइटिंग देखने को मिला। जोरदार रिवर्सल और शॉर्ट कवरिंग के लिए पहले रजिस्टेंस के ऊपर टिकना जरूरी है। पहले रजिस्टेंस के ऊपर 51421-51578-51695 जोन तक जा सकते हैं। पहले रजिस्टेंस के नीचे कमजोरी जारी रहेगी। शॉर्ट ट्रेड ले सकते हैं और लक्ष्य- 50542-50578 जोन पर रखें।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।