लिक्विडिटी को लेकर RBI की तरफ से कुछ भी पॉजिटिव आया तो बैंक निफ्टी में दिखेगी बड़ी रैली: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी आज का स्टार परफॉर्मर बन सकता है। आज पॉलिसी में हल्का सा भी कुछ पॉजिटिव आया तो बैंक निफ्टी भागेगा। बैंक निफ्टी में 1500-2000 प्वाइंट की तेजी बाकी है।

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 8:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका में फेड रेट कटौती को लेकर अनिश्चिता बनी हुई है। नवंबर में 50 bps की कटौती को लेकर अनिश्चितता है।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कल बाजार में शायद एक सटीक बॉटम बना। आज पक्का होगा कि बॉटम बना या नहीं। आज अगर दिन के शिखर के आसपास बंद हुए तो पक्का होगा कि बॉटन बन गया है। बाजार में अब नई मंदी कल के निचले स्तरों के नीचे ही आएगी। बाजार में कल तीनों फैक्टर्स पलट गए। फैक्टर 1: हरियाणा में BJP की अप्रत्याशित जीत। फैक्टर 2: चीन से अचानक मोह भंग हुआ। फैक्टर 3: क्रूड $81 से फिसलकर $79 तक आया, आज $77 के पास कारोबार कर रहा है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अब बाजार की सिंपल स्ट्रैटेजी यह है कि लॉन्ग रहें, कल दिन के निचले स्तर का SL रखें।

आज फोकस में बैंक निफ्टी रहेगा । कल का सेटअप शानदार रहा था। बैंक निफ्टी ने ना सिर्फ 100 DEMA फिर हासिल किया बल्कि उसके ऊपर बंद हुआ। आज ही RBI की मॉनेटरी पॉलिसी, दरों में बदलाव की संभावना कम है। अगर लिक्विडिटी को लेकर कुछ भी पॉजिटिव आया, बैंक निफ्टी में बड़ी रैली होगी। एक बार के लिए बैंक निफ्टी 52,200 तक रैली कर सकता है. निफ्टी में 25,400 तक की तुरंत रैली संभव है। ये दोनों लेवल क्या हैं? निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए 20 DEMA।

बाजार: क्या हो अब स्ट्रैटेजी

हमेशा याद रखें कि बड़ा ट्रेंड क्या है?अगर बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव है तो गिरावट से डरें नहीं है। हमेशा बड़े ट्रेंड में काउंटर ट्रेंड को इस्तेमाल करें। अच्छे शेयर खरीदने का समय करेक्शन में ही आता है। ट्रेडर को दोनों तरफ की ट्रेड के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। शॉर्ट ट्रेड अब खत्म हुई, अब यहां से वापस लॉन्ग होगा। कल के निचले स्तर के नीचे ही अब शॉर्ट ट्रेड के मौके बनेंगे। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार अब काफी हल्का हो चुका है। FIIs अब नेट शॉर्ट हो चुके हैं। FIIs की कैश मार्केट में बिकवाली की तीवृता कम हो चुकी है। हालांकि पुट-कॉल रेश्यो अभी भी ओवरसोल्ड है। अगर बॉटम बना तो यहां से बहुत बड़ी रैली होगी।


ग्लोबल बाजारों से संकेत

ग्लोबल बाजार से भारतीय बाजार के लिए मिल रहे संकेत पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि चीन के राहत पैकेज से निराशा से क्रूड में तेज गिरावट संभव है। डिमांड की चिंता से क्रूड फिसला है। अमेरिका मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। हॉन्ग कॉन्ग के बाजारों में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ ही दिन में 2008 के बाद सबसे अच्छे और सबसे बुरे दिन देखे। इधर अमेरिकी बाजार सर्वोच्च शिखर के बेहद करीब है। 5 सत्रों में Nvidia 14% उछला।

अमेरिका में फेड रेट कटौती को लेकर अनिश्चिता बनी हुई है। नवंबर में 50 bps की कटौती को लेकर अनिश्चितता है। 15 दिन में संभावना 60% से घटकर जीरो हुई।अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स 4% के ऊपर कायम है। $58 billion के 3 साल के ट्रेजरी यील्ड की डिमांड सुस्त है। आज फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के ब्योरे आएंगे

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 24,800-24,900 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,700-24,750 (हाल का निचला स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 25,120-25,200 (ऑप्शंस जोन) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 25,350-25,400 (10 और 20 DEMA) रहा। लॉन्ग सौदे बनाए रखें, 24,700 का स्टॉप लॉस रखें। 24,900-25,000 जोन में नए लॉन्ग एंट्री की कोशिश करें। 25,250-25,300 के करीब थोड़ा मुनाफा बुक कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी आज का स्टार परफॉर्मर बन सकता है। आज पॉलिसी में हल्का सा भी कुछ पॉजिटिव आया तो बैंक निफ्टी भागेगा। बैंक निफ्टी में 1500-2000 प्वाइंट की तेजी बाकी है। पहला सपोर्ट 50,900-51000 (100 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,400-50,500 (कल का निचला स्तर) परहै। पहला रजिस्टेस: 51,350-51,550 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,000-52200 (10 और 20 DEMA) पर है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।