Get App

निफ्टी अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर इंडेक्स 22083-22110 के पार नहीं गया तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 संभव है। पहले बेस के ऊपर क्लोजिंग के बाद ही मजबूती आएगी। अगर पहला बेस टूटा तो 21777-21721 का स्तर फिर संभव है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 22, 2024 पर 8:34 AM
निफ्टी अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला बेस कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर EXIT करने का जोन है। इंडेक्स 47067 के ऊपर टिके तो 47420 के लेवल संभव हैं

Nifty Strategy Today- गुरूवार को सेंसेक्स 540 अंक चढ़कर 72641 पर बंद हुआ है। निफ्टी निफ्टी 173 अंक चढ़कर 22012 पर बंद हुआ है। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22083/22110-22166 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22203-22255 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 21939-21868 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21821-21777/721 के लेवल पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में 22021 के ऊपर निकलने के बाद कल 22081(20DEMA) तक स्विंग मिला। निफ्टी की कल की क्लोजिंग अच्छी रही। DIIs की मजबूत खरीदारी जारी रही।

वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स/शेयरों में लॉन्ग सौदे बनते हुए दिखे। कॉल राइटर्स 22000, 22200 और 22500 पर टिके रहे। 22000 की पुट में अच्छा OI देखने को मिला। लेकिन 21939-868 अभी भी टेक्निकल बेस बना हुआ है। मंथली कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से पहले बेस तक की गिरावट पर खरीदारी का सेटअप नजर आ रहा है। इसमें रिवर्सल प्वाइंट 22083-110 पर ट्रेड की समीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर इंडेक्स 22083-22110 के पार नहीं गया तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 संभव है। पहले बेस के ऊपर क्लोजिंग के बाद ही मजबूती आएगी। अगर पहला बेस टूटा तो 21777-21721 का स्तर फिर संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें