Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23619-23643 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23692-23707/23740 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23479-23428 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23405-23351 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बेस के करीब खरीदारी देखने को मिली। पहले रेजिस्टेंस पर मुनाफावसूली कारगर रही। FIIs की इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। नेट लॉन्ग बढ़कर 72465 रहे। 23500-23400 पर पुट राइटिंग नजर आई। 23600 और फिर 23800 पर कॉल राइटिंग देखी गई।
वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी ने अपना काम कर दिया है। अब रिलायंस और निफ्टी IT को तेजी दिखानी है। निफ्टी में लॉन्ग रहें। इसमें पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर की ओर आज 23619 अहम थ्रेसहोल्ड प्वाइंट है। अगर 23619 के ऊपर टिके तो 23643-23692-23707 का स्विंग संभव है। इसमें 23707/23740 की रेंज में हम नए सिरे से ट्रेड लेंगे
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51937-52078 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52331-52503/52666 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51538-51378 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51210-51091 के स्तर पर दिख रहा है।
इसमें पहले बेस पर खरीदारी का शानदार मौका मिला है। इंडेक्स में 51210, 51710 का टार्गेट हासिल हुआ है। कल ज्यादातर बैंकों में सुस्ती रही। इंडेक्स में 52000 पर लाख शेयरों के OI के साथ सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली। इसमें 51500 और फिर 51200-51000 पर पुट राइटिंग रही।
इसमें लॉन्ग बने रहें। पहले बेस तक की ही गिरावट में खरीदारी बेहतर रणनीति साबित होगी। इसमें 51937-52078 के जोन में मुनाफा बुक करें। इंडेक्स के 52078 के ऊपर निकलने पर ही नई तेजी देखने को मिलेगी। इंडेक्स 52078 के ऊपर टिके तो 52331-52503 तक का स्विंग संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)