नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी IIFL फाइनेंस को सेकंडरी मार्केट के माध्यम से NSE के 84.7 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजारों को बताया कि इस बिक्री के लिए NSE से मंजूरी मिल गई है। इस साल अप्रैल में IIFL फाइनेंस ने FIH मॉरीशस इनवेस्टमेंट्स से 284.40 करोड़ रुपये में NSE में 0.18% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की।
